लाल किताब अनुसार सूर्य खाना नंबर 1
(सतयुगी राजा, हाकिम)

हुई राख दुनिया है,
दिन रात जलतीकेवल धर्म बाकी है,
एहसान धरतीधर्मी राजा खुद उम्र सदी का,
पांच पहले घर ११ जोशनि कौवा चाहे नेक हो कितना,
हड्डी गंदी यज्ञ डालता होदूजे चंद्र_शनि ११ बैठ,
माया रुतबा बढ़ता होशुक्र किंतु जब ७ आया,
उम्र छोटी पिता मरता होशनि टेवे हो ८ जब बैठा,
मुर्दा औरत पर मुर्दा हो५ मंगल हो जब कभी आया,
बेटा बेटे पर मरता होमित्र मंदे खुद सूर्य मंदा,
बुध मंदे आकार न होमिला शुक्र बुध टेवे बैठा,
उम्र रिजक दरबार का होनेक हालत
सूर्य १ वाला व्यक्ति अपने पिता की आखिरी उम्र तक पूरी सेवा और सहायता करेगा और अपने बेटे की तरफ से उम्मीद न रखेगा। पिता से बेशक दौलत न मिले किंतु बेटे को जरूर दौलत जमा करके दे जायेगा। जो उसे तबाह करने के लिए मारेगा वह खुद ही बर्बाद हो जायेगा।
शराब खोरी और गंदे इश्क से दूर किंतु नेकी व गरीब की सहायता हमेशा चाहने वाला होगा। उसकी जीविका कभी बंद न होगी और वह खुद अमीर होगा। अपनी उम्र पूरी सदी के बराबर लंबी होगी। राजदरबार उत्तम व लंबे समय तक सहायता देगा। यात्रा से दौलत मिलेगी या पैदा करेगा। शरीर के सभी अंग आखिरी समय तक कायम होंगे।
ईमानदारी का धन फलता और बरकत देगा। औलाद बेशक गिनती की ही होगी, किंतु औलाद का सुख और औरत का आराम बहुत लंबे समय तक होगा। वह अपनी आखों पर विश्वास करेगा किंतु कानो पर विश्वास न रखेगा।
परोपकार और सेवा, साधन और संतोष, माया तरक्की की बुनियाद होंगे।१ जब मित्र ग्रह की मदद या मित्र ग्रह का साथ हो तो माया दौलत को खुद पैदा करेगा किंतु माया का गुलाम न होगा।
२ जब चंद्र खाना २ व शनि खाना ११ हो, शुक्र, बुध आपसी दृष्टि में तो उत्तम पद, भाग्यवान होगा, धन दौलत अच्छी, अपने लिए हर तरह से शुभ जीविका, कभी मंदा न होगा चाहे सूर्य को अलग घर से ग्रहण ही क्यों न लग जाए।३ जब बुध खाना ७ में हो तो नेक धर्मात्मा होगा और बदकारी और हरमखोरी से कोसों दूर भागता होगा।
मंदी हालत१ शुक्र खाना ७ हो तो पिता बचपन में ही गुजर जाए, औरत की सेहत मंदी, जलता हुआ शरीर (तपेदिक, बुखार) तक हो जाए, विशेषकर जब दिन के समय स्त्रीभोग का आदी हो।२ जब मंगल ५ हो तो लड़के पर लड़का मारता हो।३ जब मित्र ग्रह मंदे हो तो सब गृह धोका दें। अपनी बाजारी कीमत बिल्कल नहीं।
अंधेरे की जिंदगी का मालिक। खुदकुशी तक की नौबत। जलती हुई आग की गर्मी से भरी हुई तक की मंदी किस्मत होगी।४ जब शनि ८ हो तो औरत पर औरत मारे।५ जब खाना ७ खाली हो तो सोया हुआ सूर्य, छोटी उम्र की शादी (२४ साल से पहले) शुभ होगी वरना खुद जगा हुआ ( राजदरबार की नौकरी, खुद कमाई करना शुरू करने की हालत में) सूर्य उम्र के २४ वें साल मंदा असर देगा।

उपाय
मकान में प्राकृतिक पानी (हैण्डपंप) कायम होने के १० साल बाद किस्मत का सूर्य बुलंद हालत, उत्तम असर में चमकता होगा।
Note : किसी भी प्रकार की पूर्ण जानकारी सभी ग्रहों की स्थिति पर निर्भर होती है। यह पोस्ट हमारा शिक्षा के माध्यम से लिखित है।
धन्यवाद
Acharya Rahul Singh (Spl. Lal Kitab Astrologer)
Comments
अशोक प्रियदर्शी
- 26 Sep 2022बहुत ही रोचक जानकारी
Vikky Mishra
- 01 Sep 2023Very Interesting article
Mala Chaturvedi
- 01 Sep 2023The article is very useful.